ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

एस्ट्रो मेंबर मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन

साउथ कोरियाई सिंगर, एक्टर, डांसर और मॉडल मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्रो मेंबर मूनबिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस का मानना है कि मूनबिन ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मौत की जांच कर रही है।

मैनेजर ने पुलिस को दी जानकारी

खबरों के मुताबिक, मूनबिन 19 अप्रैल को रात करीब 8:10 बजे अपने घर में मृत पाये गए थे। उनके मैनेजर ने फौरन पुलिस को खबर की। मूनबिन के निधन की खबर के बाद उनके फैंस हैरान हो रहे है।

मूनबिन का फैन कॉन टूर हुआ कैंसिल

बता दें, मूनबिन ने एस्ट्रो यूनिट ग्रुप के साथ अपना कमबैक किया था। इतना ही नहीं वह अगले महीने यानी 13 मई को एक फैन कॉन टूर को होस्ट करने वाले थे। इसके लिए उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन अब उनकी मौत की खबर के बाद इस टूर को कैंसिल कर दिया गया है।

आयोजकों ने अब एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है, ‘भारी मन से हम आपको कन्फर्म करना चाहते हैं कि 2023 मूनबॉन एंड सान्हा फैन कॉन टूर: जकार्ता में 13 मई को होने वाला डिफ्यूजन कैंसिल किया जाता है। लंबी चर्चा और विचार के बाद हमें इस इवेंट को हमारे कंट्रोल से बाहर की अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा।

2016 से जुड़े थे बॉय बैंड एस्ट्रो से

साल 2016 में कोरियन बॉय बैंड एस्ट्रो में शामिल होने से पहले मूनबिन एक अभिनेता और मॉडल थे। यह फंटाजियो द्वारा बनाया गया यह छह सदस्यों का ग्रुप था, जिसमें मूनबिन के अलावा एमजे, जिनजिन, चा उन-ऊ, यून सान-हा और रॉकी थे। हालांकि 28 फरवरी, 2023 में रॉकी ने ग्रुप छोड़ दिया था।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!