ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा

देश में इन दिनों कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. बेमौसम हुई इस बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है, क्योंकि इस बारिश से उनकी फसलों पर असर पड़ा है और कई जगहों पर फसलें बर्बाद हो गई है. इसको देखते हुए अब सरकार ने किसानों के लिए मुआवजे में इजाफा करने का ऐलान किया है. यह ऐलान पंजाब सरकार की ओर से किया गया है. इसके साथ ही अब पंजाब सरकार की ओर से राज्य के किसानों को ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा. इससे किसानों को भी राहत मिलेगी.

इतना हुआ मुआवजा

दरअसल, हाल ही में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए 76 से 100 प्रतिशत तक हुए फसलों के नुकसान के लिए राहत राशि को 12,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति एकड़ करने का निर्णय किया गया है. इससे किसानों को राहत मिलेगी. यह राहत दर एक मार्च से लागू होगी.

फसलों को हुआ नुकसान

बता दें कि हाल के दिनों में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने राज्य के कई हिस्सों में गेहूं को नुकसान पहुंचाया है. मंत्रिमंडल ने एक अन्य निर्णय में सम्पत्तियों के पंजीकरण पर 2.25 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क एवं शुल्क में छूट को 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर अपनी सहमति प्रदान की. इससे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!