ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

यूवती और छात्रा से मनलचलो ने की सरेराह छेड़छाड़

भोपाल। बागसेवनिया पुलिस ने जहॉ एक युवती की शिकायत पर उसे बीते काफी से पीछा कर परेशान करने वाले मनचले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं छोला मंदिर पुलिस ने भी छात्रा का पीछा कर अशलील छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसके मोहल्ले में ही रहने वाला शुभम नामक युवक बीते करीब एक साल से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। युवती उसे नजर अदांज करती रही और किसी से शिकायत नहीं कि। बीते दिनो आरोपी युवती के घर के सामने जा पहुंचा और वहॉ हंगामा करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने मां को सारी बात बता दी। युवती के परिजनों ने मनचले के परिवार वालो से शिकायत करते हुए उसे समझाइश देने की बात कही। दो दिन पहले शुभम ने फिर युवती का पीछा किया और रास्ते में उसके साथ अशलील हरकत की। तंग आकर युवती ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय कालेज छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि कालेज आते जाते समय मोहल्ले में रहने वाला अनिकेत नामक युवक काफी दिनों से उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। बीते दिनो दोपहर के समय आरोपी ने उसे रोककर अश्लील हरकत की। बाद मे युवती ने उसकी करतूत परिवार वालो को बताई, परिजन उसे लेकर थाने जा पहुंचे। दोनो ही मामलो मे पुलिस ने मनचलो ने मामले दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!