ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

पांच क्षुद्रग्रह धरती की ओर आ रहे हैं

एक-दो नहीं, बल्‍क‍ि पांच दैत्‍यकार क्षुद्रग्रह धरती की ओर आ रहे हैं. इनमें से एक तो फुटबॉल स्टेडियम के आकार के बराबर है. जो धरती के बिल्‍कुल करीब से होकर गुजरेगा. साइंटिस्‍ट के मुताबिक, अगर ये टकराए तो भयानक तबाही मच सकती है. इसल‍िए अमेर‍िकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा (NASA) समेत कई एजेंसियां इनका रास्‍ता बदलने में जुट गई हैं. हालांकि, डरने वाली बात नहीं है, क्‍योंकि ये टक्‍कर आमतौर पर नहीं होगी.

नासा के क्षुद्रग्रह वॉच डैशबोर्ड के अनुसार, आकाशीय ‘दैत्‍यों’ के इन समूह का नेतृत्‍व 2008 OS7 नाम का एक क्षुद्रग्रह कर रहा है, जिसे 2008 में नासा ने खोजा था. इसकी चौड़ाई 890 फीट से भी ज्‍यादा है. नासा के मुताबिक, 2 फरवरी को यह विशालकाय उल्‍कापिंड धरती की ओर आने के ल‍िए तैयार है. नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) के अनुसार, उस वक्‍त यह पृथ्‍वी से 2,850,000 किलोमीटर की दूरी पर होगा. जो अपेक्षाकृत सबसे कम दूरी होगी. यानी आज से पहले इतने करीब से कोई इतना बड़ा क्षुद्रग्रह नहीं गुजरा था. हालांकि, इसका कोई असर नहीं होने वाला, लेकिन यह काफी रोमांचक पल होगा.

इनका कोई खतरा नहीं होता
नासा के अनुसार, धरती के निकट अध‍िकांश वस्‍तुएं ऐसी हैं, जिनकी कक्षाएं अलग होने की वजह से वह धरती पर नहीं टकरातीं. इसल‍िए इनका कोई खतरा नहीं होता. लेकिन इनमें से एक छोटा सा ह‍िस्‍सा, जब टूटकर आता है, जिसे खतरनाक क्षुद्रग्रह कहते हैं, उनपर ध्‍यान देने की जरूरत होती है. 2008 OS7 के अलावा नासा ने चार अन्य क्षुद्रग्रहों के बारे में भी चेतावनी दी है, जो एक घर के आकार से लेकर एक इमारत के आकार तक के हैं. इनमें 2007 EG, 130 फुट लंबा हवाई जहाज के आकार का यह क्षुद्रग्रह यह 29 जनवरी को थोड़ा करीब से गुजरेगा. तब इसकी धरती से दूरी 16,110,000 किलोमीटर होगी.

इनको लेकर भी अलर्ट दिया
एक फरवरी को 62 फुट लंबा क्षुद्रग्रह 2024 BY गुजरेगा. तब उसकी धरती से दूरी 2,530,000 किमी होगी. कुछ ही देर बाद 2003 बीएम4 धरती के करीब से गुजरेगा. यह 120 फीट व्यास का है. तब धरती से इसकी दूरी 3,320,000 क‍िलोमीटर होगी. इसके बाद 2 फरवरी को 2024 BP1 धरती से 3,420,000 किमी की दूरी से गुजरेगा. यह 130 फुट का है. बता दें क‍ि नासा का एक सिस्‍टम है, जो उन क्षुद्रग्रहों को ट्रैक करता है जो पृथ्वी के 7.5 मिलियन किलोमीटर के भीतर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!