ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

ऑयली स्किन से हो सकती है पिम्पल्स की समस्या

गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना है, जिसमें पिम्पल्स की समस्या सबसे आम है। चिपचिपे मौसम में स्किन ज्यादा आयल का उत्पादन करती है। इसकी वजह से चेहरे पर पिम्पल्स हो जाते हैं। हालाँकि, पिम्पल की समस्या पूरी तरह से मौसम से जुडी हुई नहीं है। इस समस्या का आधा संबंध गर्मियों के ली जाने वाली डाइट से भी होता है। खाने और त्वचा का सीधे तौर पर संबंध है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका असर त्वचा पर दिखता है। गर्मियों में स्ट्रीट फूड और फ्राई की हुई चीजों का ज्यादा सेवन करने से सीबम के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है, जो पिम्पल का कारण बनता है। ऐसे में चलिए कुछ सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करने से त्वचा पर तेल जमा नहीं होता और पिम्पल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

खीरा- 

health benefits of eating cucumber during summer obesity to control high  blood pressure - गर्मियों में खीरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब के  फायदे, मोटापा भी रहता है

खीरा पानी से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। फिटोटेरेपिया जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में त्वचा पर खीरे के सकारात्मक प्रभावों को दिखाया गया है। अध्ययन के अनुसार, खीरे का सेवन करने से त्वचा साफ होती है। इसी के साथ ये त्वचा पर से विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को हटाता है। ये त्वचा पर तेल जमा होने से रोकता है और पिम्पल की समस्या से निजात दिलाता है।

ब्रोकोली-

ब्रोकली खाने के लाजवाब फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग - health benefits of  broccoli - AajTak

 विटामिन ए और सी हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं और ब्रोकोली इन दोनों विटामिन्स से भरपूर होती है। विटामिन्स के अलावा ब्रोकोली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को रोकता है, जिससे पिम्पल्स की समस्या नहीं होती है। ब्रोकोली को उबालकर खाने से फायदा होगा, इसे कच्चा खाने की गलती न करें।

नींबू-

नींबू: गर्मियों में नींबू पानी पीने के फायदे

 गर्मियों में टैनिंग हटाने के लिए त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू न सिर्फ टैनिंग हटाता है बल्कि ये पिम्पल्स को रोकने में भी मदद करता है। दरअसल, नींबू में तेल सोखने की प्रवृत्ति होती है। इसलिए ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का इस्तेमाल करने के दौरान ध्यान रखें इसे सीधे त्वचा पर नहीं लगाना है, किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल करें।

केला- 

गर्मी में केले जल्द हो जाते हैं खराब? 4 आसान तरीके लंबे समय तक रखेंगे  फ्रेश, स्वाद भी रहेगा बरकरार - 4 easy tips will help to keep good and fresh  banana

शरीर में पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम की कमी के कारण सीबम का अतिरिक्त उत्पादन हो सकता है। इसकी वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। केला पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम की कमी दूर करता है। इसलिए गर्मियों में ऑयली स्किन से बचने के लिए इसे डाइट में शामिल करें। इसके अलावा केले में विटामिन ई भी होता है, जो एक प्राकृतिक सौंदर्य सीरम के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा केले के छिलको को पिम्पल पर रगड़ने से पिम्पल्स से छुटकारा मिलता है।

नारियल पानी-

गर्मियों में नारियल पानी पीने से दिल रहेगा स्वस्थ, कम होगा मोटापा और भी हैं  फायदे - 5 benefits of drink coconut water in summer nariyal pani pine ke  fayde kee – News18 हिंदी

गर्मियों में नारियल पानी का खूब सेवन किया जाता है। ये ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारी त्वचा को पिम्पल्स से बचाने के लिए जरुरी होते हैं। इसके अलावा ये स्किन को हाइड्रेट करता है और उसके तेल संतुलन को बनाए रखता है, जिससे पिम्पल की समस्या नहीं होती है। इसलिए गर्मियों के महीनों में अपनी डाइट में नारियल पानी को जरूर शामिल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!