ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

नागिन 6 से तेजस्वी प्रकाश ने एक साल में छापे करोड़ों रुपये

एकता कपूर के सुपरनैचुरल ड्रामा सीरीज नागिन 6 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल महीने में ही शो का अंत होने वाला है। साल 2022 में फरवरी महीने में शुरू हुए नागिन 6 में कई बड़े-बड़े कलाकार थे और इसके सस्पेंस और थ्रिलर ने 1 साल से भी ज्यादा समय से लोगों को बांधे रखा है।

जल्द खत्म होगा नागिन 6

नागिन 6 ने पिछले साल फरवरी में कलर्स टीवी पर अपना ग्रैंड प्रीमियर किया। यह निर्माताओं और चैनल के लिए जल्दी ही एक बड़ी सफलता बन गया। खबर थी कि इसे फरवरी में बंद कर दिया जाएगा, लेकिन लोगों के मिल रहे प्यार और जबरदस्त टीआरपी के चलते शो को दो महीने का एक्सटेंशन मिल गया।

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश की फीस

शो की कहानी के अलावा, नागिन 6 का एक और आकर्षण इसके एक्टर्स का प्रदर्शन रहा है, जिसमें प्रतिभाशाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी शामिल हैं। जो लीड रोल प्ले कर रही हैं। अपने प्रभावशाली अभिनय कौशल और आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली, तेजस्वी प्रकाश शो में नागिन के अपने कैरेक्टर के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं।

कमाए करोड़ों रुपे 

नागिन 6 के लिए तेजस्वी प्रकाश की फीस की बात करें तो बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक उन्हें हर एपिसोड के 2 लाख रुपये मिलते हैं। इतनी फीस के साथ तेजस्वी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में टॉप पर है। कुल फीस की बात करें तो नागिन हफ्ते में सिर्फ दो दिन आता है और अप्रैल तक इसके 108 दिनों के हिसाब से अगर दो लाख फीस लेती है तो उनके बने 2 करोड़ 16 लाख रुपये।

जल्द शुरू होगा नागिन 7

खबर है कि नागिन 6 के खत्म होने के कुछ समय बाद ही 7वें सीजन का आगाज होने वाला है। नागिन के लीड रोल के लिए एकता कपूर ने एक्ट्रेस तय भी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके सीरियल में लीड रोल बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी निभाने वालीं हैं। हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रियंका ने नागिन के लिए खतरों के खिलाड़ी 13 को भी इनकार कर दिया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!