ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सना खान के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, इंटरव्यू में किया प्रेग्नेंसी का खुलासा

‘बिग बॉस 6’ से घर-घर में पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सना खान को इंडस्ट्री को छोड़ तकरीबन 3 साल बीत चुके हैं।  जब उन्होंने इस्लाम के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया तो उनके फैंस को यकीन नहीं हुआ था। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने मुफ्ती अनस सईद से निकाह किया और तब से अब तक लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। सना ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।

अभिनेत्री सना खान ने शादी के तीन साल बाद अपने फैंस को इस बड़ी खुशखबरी से चौंका दिया है। सना खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके पति अनस सईद एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। तो वहीं बातचीत में सना और अनस के जीवन की गुड न्यूज सामने आई है। इंटरव्यू में अनस ने बताया कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

सना खान ने भी इस गुड न्यूज की खबर को कंफर्म किया है कि दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। सना ने कहा कि वो बहुत एक्साइटेड हैं। वो चाहती हैं कि उनका बच्चा जल्द ही उनकी बाहों में हो। इसी के साथ सना ने यह भी कहा कि वह मदरहुड एंजॉय करने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं।

बता दें की अभिनेत्री सना खान मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता मलयाली मुस्लिम केरल और मां सईदा मुंबई की हैं। सना ने साल 2005 में लो-बजट एडल्ट मूवी ‘ये है हाई सोसाइटी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगीं। फिर सना ने साउथ में डेब्यू किया। वो सलमान खान की मूवी ‘जय हो’ में काम कर चुकी हैं। सना ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के छठे सीजन में हिस्सा लिया था। उन्हें इस शो से खूब पॉप्युलैरिटी मिली थी। हालांकि, वो शो नहीं जीत पाई थीं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!