ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में नक्‍सलवाद को खत्‍म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेद्दाकोरमा के जंगल में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद उनका कैंप ध्वस्त कर दिया। नक्‍सलियों के कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सल संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सली कमांडर और गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम सहित 15-20 अन्य सशस्त्र नक्‍सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकले थे।
इसी दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 के जवानों के साथ शनिवार सुबह करीब छह बजे पेद्दाकोरमा के जंगलों में नक्सलियों से आमना–सामना हुआ। सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों को सर्चिंग के दौरान मौके पर नक्सली कैंप मिला, जिसे ध्वस्त किया गया।
नक्‍सली इस कैंप से छिपकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जवानों ने इस नक्‍सली कैंप से नक्‍सलियों के कई सामान बरामद किए हैं, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सल संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!