ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

जर्मनी के हैमबर्ग में चर्च के अंदर गोलीबारी से 6 लोगों की मौत

हैमबर्ग । जर्मनी के हैमबर्ग में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। जर्मन पुलिस के अनुसार चर्च में हुई इस घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि यह घटना गुरुवार को स्‍थानीय समयानुसार रात आठ बजे हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में एक या फिर इससे ज्‍यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना को अज्ञात हमलावरों की तरफ से अंजाम दिया गया है।

हैमबर्ग के जिस चर्च में यह घटना हुई है, उसे यहोवा विटेनस केंद्र के तौर पर जाना जाता है। माना जा रहा है कि संदिग्‍ध की भी इस घटना में मौत हो गई है। पुलिस की तरफ से मृतकों के आंकड़ों पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, स्‍थानीय मीडिया की मानें तो घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। हैमबर्ग पुलिस की तरफ से बताया गया कि उन्‍हें रात करीब नौ बजे इमरजेंसी कॉल्‍स आनी शुरू हुई थीं। पुलिस प्रवक्‍ता की तरफ से बताया गया है कि अथॉरिटीज की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जैसे ही घटनास्‍थल पर पहुंची तो हर तरफ बस लाशों का ढेर लगा हुआ था। फर्श पर लाशों के अलावा घायल लोग दर्द में तड़प रहे थे। जिस समय घटना हुई, चर्च के अंदर कोई कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने इस बात पर कोई जानकारी नहीं दी कि यह कोई आतंकी घटना थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि इस समय अभी इस बारे में कुछ नहीं पता लग सका है कि आखिर इस घटना को क्‍यों अंजाम दिया गया या फिर इसका मकसद क्‍या था?

घटनास्‍थल से आई फुटेज में नजर आ रहा है कि कई दर्जन हथियारबंद पुलिस ऑफिसर्स सेंटर के अंदर मौजूद हैं, जबकि एक हेलीकॉप्‍टर ऊपर चक्‍कर लगा रहा है। चर्च के आसपास की सभी गलियों की नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस ने इस इलाके में सर्वोच्‍च स्‍तर के खतरे की चेतावनी दी है। आसपास के लोगों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। हाल के कुछ वर्षों में जर्मनी में कई ऐसे हमले हुए हैं, जिन्‍हें कट्टरपंथियों की तरफ से अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!