ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला रफ्तार बनाने में हुई कामयाब

अजय देवगन की भोला को आखिरकार खुशी मनाने का मौका मिल गया। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने शुरू कर दिए है। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया।

मिली-जुली रही प्रतिक्रिया

अजय देवगन, दीपक डोबरियाल और तब्बू स्टारर भोला एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। दृश्यम 2 के बाद दर्शकों को अजय की भोला से काफी उम्मीद थी। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रिलीज के बाद भोला को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

बॉक्स ऑफिस पर भोला ने जमाए पैर

रामनवमी पर रिलीज हुई भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन भोला ने मामला संभालते हुए बिजनेस बचाने की पूरी कोशिश की। अब रिलीज के 6 दिनों के भीतर फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाना शुरु कर दिया है।

वीकेंड कलेक्शन

भोला के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार का 12.20 करोड़ और रविवार को भोला ने 13.48 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, मंडे टेस्ट में डगमगाते हुए भोला ने 4.50 करोड़ का बिजनेस किया।

भोला ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़

मंगलवार को भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 4 अप्रैल को भोला ने देशभर में लगभग 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 53.28 करोड़ हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला

भोला को सिनेमाघरों में तेलुगु फिल्म दसरा से कड़ी टक्कर मिल रही है। साउथ सुपरस्टार नानी के लीड रोल वाली दसरा, भोला के साथ रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म ने पांच दिनों में ही 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया, जबकि दसरा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं, अजय की भोला को दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में अभी मेहनत करनी पड़ रही है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!