ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

मुझे लगा कि बीजेपी सरकार में मुझे पद्मश्री नहीं मिलेगा। लेकिन आपने मुझे गलत साबित कर दिया

नई दिल्ली ।  कर्नाटक के बीदर के शाह रशीद अहमद कादरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि, उन्हें लगता था कि यूपीए में पद्म सम्मान मिलेगा लेकिन नहीं मिला। उन्हें बीजेपी की सरकार से उम्मीद नहीं थी, इसलिए खामोश बैठे थे, लेकिन वे गलत साबित हुए।
शाह रशीद अहमद कादरी ने पीएम मोदी से कहा कि, मैंने पांच साल तक इंतजार किया लेकिन नहीं मिला। उसके बाद मैं खामोश बैठ गया कि बीजेपी सरकार में मुझे पद्म सम्मान नहीं मिलेगा। लेकिन आपने मेरे खयाल को  गलत साबित कर दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
शाह रशीद अहमद कादरी को बीदरी कला में कई नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए पहचाना जाता है। बीदरी एक लोककला है जिसकी पारंपरिक सृजन कर्नाटक के बीदर शहर से शुरु हुआ था। बाद में धीरे-धीरे इस कला का प्रसार तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी हो गया।

बीदरी कला का नामकरण इस कला के जन्मस्थल बीदर गांव पर हुआ है। यह एक पारंपरिक शिल्पकला है। इसमें जस्ता, तांबा, चांदी जैसी धातुओं के उपयोग से शिल्प तैयार किए जाते हैं। यह काफी जटिल कला स्वरूप है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 53 लोगों को पद्म पुरस्कार वितरित किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई हस्तियों को पद्म पुरस्करों से नवाजा।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!