ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

फिर बढ़ा संक्रमण, एक्टिव केस की संख्या 100 के पार

भोपाल | मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 26 नए संक्रमित मिले है। एक्टिव केसों की संख्या 101 पहुंच गई है। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर कोरोना पॉजिटिव मिले हुए है।प्रदेश सरकार की तरफ से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1496 जांच में 26 कोरोना संक्रमित मिले है। पॉजिटिविटी दर 1.7 प्रतिशत पहुंच गई है। सात मरीज ठीक हुए है। एक्टिव मरीजों की संख्या 101 है। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर कोरोना संक्रमित हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। नागर ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पिछले एक सप्ताह में मेरे संपर्क में आने वाले लोग अपनी कोविड जांच करा लें।सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में 14, इंदौर में 5, जबलपुर में 4 और ग्वालियर में तीन संक्रमित मिले है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 55 हजार 173 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 44 हजार 295 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 10 हजार 777 लोगों की जान जा चुकी है।स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार अप्रैल माह में पेन इंडिया मॉक ड्रील का आयोजन कर रही है। इसके तहत प्रदेश में भी 10-11 अप्रैल को स्वास्थ्य संस्थाओं की सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!