ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 आज से शुरू

गौरेला पेंड्रा मरवाही :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरपंच गजभानु के घर से सर्वेक्षण कार्य शुरू हुआ। इसके साथ ही पूरे जिले में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है।
सर्वेक्षण का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र की पूजा अर्चना के साथ किया गया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच गजभानु, अपर कलेक्टर बी सी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरके खुटे, एसडीएम पेंड्रारोड पुष्पेंद्र शर्मा, जनपद सीईओ गौरेला डॉ संजय शर्मा सहित संबंधित विभागीय के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासीउपस्थित थे।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!