ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

सामूहिक दुष्कर्म की आरोपी युवती ने ब्लेड से काटा गला, मां ने खाया जहर

पीलीभीत में गुरुवार को एक युवती ने सुनगढ़ी थाने के बाहर हंगामा कर दिया। उसने कहा कि वह जहर खाकर आई है। उसकी मां ने भी जहर खा लिया है। युवती ने थाने के बाहर अपने गले पर ब्लेड भी मार लिया, जिससे वह घायल हो गई।

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के गेट पर गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी एक युवती ने हंगामा किया। उसने अपने गले में ब्लेड मार लिया। बमुश्किल महिला सिपाहियों ने उसे काबू में किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती अपने पिता के साथ आई थी। उसने आरोप लगाया कि पुलिस फर्जी मुकदमे में उसके परिवार को जेल भेजने की कोशिश कर रही है।

छह मार्च को सुनगढ़ी क्षेत्र की ही एक युवती ने एडीजी बरेली के दफ्तर के बाहर जहरीला पदार्थ खाया था। उसने कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एडीजी के निर्देश पर पीड़िता की मां की ओर से सुनगढ़ी थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में हंगामा करने वाली युवती, उसके पिता और अन्य को आरोपी बनाया गया है। दोनों युवतियां साथ पढ़ती हैं।

आरोपी पक्ष ने कहा- पूर्व की जांच में मिल चुकी है क्लीनचिट 

गुरुवार को हंगामे के दौरान आरोपी पक्ष का कहना था कि पूर्व में इस शिकायत की जांच सर्किल स्तर के अधिकारी कर चुके हैं, जिसमें उन्हें क्लीनचिट मिली थी। अब दबाव में आकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में बयान कराए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

आरोपियों का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार को 48 घंटे पहले बरेली जनपद के बहेड़ी से पुलिस हिरासत में लेकर आई थी। आरोपी पिता-पुत्री पर भी हाजिर होने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे आहत होकर गुरुवार मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद बेटी सुनगढ़ी थाने पहुंच गई। युवती ने बताया कि उसने और उसकी मां ने साथ जहर खाया। इसके बाद वह थाने आ गई। उधर, परिवार के कुछ सदस्य युवती की मां को भी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों का इलाज चल रहा है।

वीडियो बनाकर हंगामा करती रही युवती

सुनगढ़ी थाने के गेट पर लहुलूहान हालत में युवती हंगामा करती रही। वीडियो बनाकर खुद के बेगुनाह होने की बात कहती रही। पुलिस ने कई बार युवती को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन महिला आरक्षी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। यहां एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद युवती पर काबू पाया जा सका।

सुनगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि युवती, उसके पिता समेत अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है। कोर्ट में बयान कराए जा चुके हैं। गिरफ्तारी को लेकर प्रयास चल रहे थे। युवती ने खुद को घायल कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मां भी अस्पताल में भर्ती हुई है। मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!