ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

बड़े कॉरपोरेट खातों पर कड़ी निगरानी रखें बैंक

सरकारी क्षेत्र के बैंकों को बड़े कॉरपोरेट खातों को दिए गए कर्ज पर कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया गया है। साथ ही, सरकार ने इन बैंकों से दो सप्ताह के भीतर प्रमुख क्षेत्रों में व्यावसायिक जोखिमों से निपटने के लिए एक योजना भी पेश करने को कहा है।

वित्त मंत्री ने शनिवार को ही सरकारी बैंकों को प्रमुखों के साथ एनपीए व जमा सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की थी। भारतीय बैंकों को अतीत में दिवालिया कानून के तहत कर्ज ग्रसित कंपनियों के प्रति जोखिम पर गहरी कटौती करनी पड़ी थी। एक बैंकर ने कहा, बड़े कॉरपोरेट कर्ज खातों की जांच बढ़ाना बुद्धिमानी होगी। सूत्रों ने कहा, बैंकों को बढ़ते ब्याज के बीच बैलेंसशीट में मार्क-टू-मार्केट प्रभाव की निगरानी करने और तरलता अनुपात को बनाए रखने के लिए भी कहा गया था।

मौजूदा बैंकिंग संकट से बढ़ी चिंता

एक बैंकर ने कहा, अमेरिका-यूरोप में बैंकिंग संकट ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, भारत में उधारदाताओं को अपनी संपत्ति-देयता प्रोफाइल के आकलन को बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा था, भारतीय बैंकों ने अप्रत्याशित तनाव से बचाने के लिए पर्याप्त बफर का निर्माण किया है।

छह सहकारी बैंकों पर जुर्माना, दिल्ली व यूपी के भी एक-एक

केवाईसी नियमों का पालन नहीं करने आरबीआई ने छह सहकारी बैंकों पर 12.30 लाख का जुर्माना लगाया है। इसमें से एक उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक है, जिस पर दो लाख रुपये जुर्माना लगा है। बैंक ने एग्रीमेंट की वैधता का पालन नहीं किया था।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!