ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

फर्जी तरीके से कारों का फाइनेंस करवा कर HDFC बैंक को लगाया 2.5 करोड़ का चूना, मामले में 3 गिरफ्तार

फर्जी | फर्जी तरीके से कारों का फाइनेंस करवा एचडीएफसी बैंक को 2.5 करोड़ का चूना लगाने के मामले में साइबर सेल ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने जाली दस्तावेजों के जरिए 20 से अधिक आनलाइन खाते खोले लिए थे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। फर्जी तरीके से कारों का फाइनेंस करवा एचडीएफसी बैंक को 2.5 करोड़ का चूना लगाने के मामले में साइबर सेल ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने जाली दस्तावेजों के जरिए 20 से अधिक आनलाइन खाते खोले लिए थे। पुलिस को अभी दो कारों के बारे में जानकारी मिल गई है। 10 अन्य कारों को फाइनेंस किए जाने की जानकारी की जांच की जा रही है।

डीसीपी प्रशांत पी गौतम के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सरगना का नाम विजय चौधरी व उसके दो सहयोगियों के नाम वीरेंद्र और कुलदीप है। फर्जी दस्तावेजों पर फाइनेंस करवाई गई दो कारों को बेचकर आरोपितों ने आठ लाख वसूले थे। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड से आईएफएसओ, स्पेशल सेल को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कहा गया था कि कुछ व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए 15 खाते खोल एचडीएफसी बैंक से ऋण की विभिन्न श्रेणियों का लाभ उठाया है। ऋण राशि बकाया ही है जबकि ऋण खाताधारक का पता नहीं चल रहा है।

आंतरिक जांच में उन्होंने पाया कि उक्त 15 बैंक खातों में आधार कार्ड, पैन कार्ड और अलग-अलग नामों से केवल पांच व्यक्तियों द्वारा खोला गया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए गए और लापता अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई। जांच से पता चला कि आरोपितों ने हाल ही में महिंद्रा थार कार बुक कराई है। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के शोरूम पर रमेश वर्मा के नाम से फर्जी पहचान पत्र बनाया गया।

संगम पार्क, खोरा कालोनी, गाजियाबाद, यूपी का पता और उसी को एक्सिस से फाइनेंस कराया है। वे लोग 28 फरवरी को डिलीवरी लेने आ सकते हैं। पुलिस टीम ने पटपड़गंज में महिंद्रा शोरूम के पास से विजय चौधरी व वीरेंद्र कुमार को दबोच लिया। वीरेंद्र ने रमेश वर्मा के नाम पर डिलीवरी लेने शोरूम पर आया था। विजय चौधरी बिहार के छपरा का रहने वाला है।

पूछताछ से पता चला कि उक्त कार उसे कुलदीप को सौंपनी थी। गिरफ्तारी के समय विजय चौधरी के मोबाइल पर कुलदीप का वाट्स एप काल आ रहा था। उसे बहादुरगढ़ बार्डर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि विजय चौधरी ऐसे फर्जी तरीके से कार फाइनेंस करवा उसे बेच देता था। शोरूम मूल्य की कुल राशि के 40 प्रतिशत पर कुलदीप कार खरीदता था। विजय ने 10 से अधिक कारें बेचे की बात स्वीकारी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!