ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
विदेश

 फ्लाइट में आपातकालीन दरवाजा खोल रहा था यात्री, अटेंडेंट ने रोका तो गले पर चाकू से किया हमला

अमेरिका की एक फ्लाइट में 33 साल के युवक ने फ्लाइट का आपात दरवाजा खोलना शुरू कर दिया। फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गया और उसने अटेंडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि अटेंडेंट के गले पर युवक ने चाकू से वार किया। यह घटना लॉस एंजलिस से बॉस्टन के बीच फ्लाइट में हुआ है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जानकारी दी गई है कि लियोमिंस्टर से एक व्यक्ति को फ्लाइट के भीतर आपात दरवाजे को खोलने और फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का नाम फ्रांसिस्को सेवेरो टोरेस है। उसपर फ्लाइट की उड़ान में बाधा डालने और फ्लाइट के क्रू के सदस्यों और अटेंडेंट्स पर खतरनाक हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। आरोपी टोरेस को रविवार की शाम को बॉस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां इस मामले की सुनवाई नौ मार्च को तय की गई है।

विमान में जो यात्री थे उन्होंने बताया कि टोरेस ने सह यात्री से आपात दरवाजे के हैंडल के बारे में पूछा था। जब विमान के भीतर फ्लाइट अटेंडेंट जरूरी निर्देश दे रहे थे तो इस दौरान उसने आपात दरवाजे के बारे में पूछा था। बता दें कि इस मामले में टोरेस को पांच साल की सजा और 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!