ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

अर्जेंटीना में मेसी को ड्रग माफियाओं की धमकी

अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कप्तान लियोनल मेसी को उनके ही देश में जान से मारने की धमकी मिली है। मेसी के गृहनगर रोजारियो में ड्रग माफियों ने बंदूकधारियों से एक सुपरमार्केट में गोलीबारी करवाई है। जिस सुपरमार्केट को निशाना बनाया गया है वह मेसी की पत्नी एंटोलेना रोकूजो के संबंधियों का है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, सुपरमार्केट पर 14 राउंड फायरिंग हुई है।

माफियाओं ने मेसी के लिए एक धमकी भरा नोट भी छोड़ा। जिस पर लिखा था, ”लियोनल मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन एक ड्रग डीलर हैं और वह आपकी देखभाल नहीं करने वाले हैं।” पुलिस ने कहा कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। हालांकि, सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पाब्लो जावकिन रोजारियो के मेयर हैं। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

रोजारियो के मेयर ने जताई चिंता

रोजारियो के मेयर जावकिन ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने हिंसा में वृद्धि, पुलिस और सुरक्षा में कमी को लेकर अपनी बात की। वह लगातार इस मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा था, ”ब्यूनस आयर्स से रोजारियो 300 किमी दूर है। अपराध को रोकने के लिए हम पर्याप्त उपाय करना चाहते हैं। हमें अर्जेंटीना की देखभाल करनी होगी।” इस मामले पर अब तक लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला ने कोई बयान नहीं दिया है।

मेयर जावकिन ने रोजारियो शहर में संगठित अपराध को रोकने में विफल रहने के लिए सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेसी की पत्नी के परिवार से बात की और कहा कि वे चिंतित हैं। जिस सुपरमार्केट पर हमला हुआ था, उसके बाहर जावकिन ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने रोकूजो से बात की और वे चिंतित हैं।”

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!