ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
हेल्थ

राजस्थान में नौ हजार से ज्यादा सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन में सिर्फ एक दिन बाकी

राजस्थान में सरकारी अध्यापक की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। राजस्थान राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर ने अधिसूचना हाल ही में जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू की थी। यह आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 1 मार्च 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

राजस्थान माध्यमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, राजस्थान के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

राजस्थान सहायक अध्यापक पदों के विवरण

सहायक अध्यापक लेवल 1 (NTSP) – 6670 पद
सहायक अध्यापक लेवल 1 (TSP) – 770 पद
सहायक अध्यापक लेवल 2 गणित (TSP) – 67 पद
सहायक अध्यापक लेवल 2 अंग्रेजी (TSP) – 67 पद
सहायक अध्यापक लेवल 2 गणित (NTSP) – 1219 पद
सहायक अध्यापक लेवल 2 अंग्रेजी (NTSP) – 1219 पद

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!