ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली के मोरवा में अनियंत्रित पिकअप पलटी, दो की मौत

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के बरवानी तिराहा के पास बुधवार को पिकअप वाहन पलट गया। 30 वर्षीय देवसर निवासी हालमुकाम चितरंगी की सुशीला अगरिया व 40 वर्षीय तिलकधारी गोड़ निवासी चितरंगी की घटनास्थल पर मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोगों घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में भर्ती कराया गया है। जहां छह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ददई सिंह गोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। रोज की तरह सुदूर ग्रामीण अंचल सोठिया, देवरी, चितरंगी से पिकअप में भरकर मजदूर मोरवा आ रहे थे। बरवानी तिराहा के कुछ दूर आगे तेज रफ्तार पिकअप का पिछला चक्का फट गया जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दर्जन भर लोग भी जख्मी हो गए वहीं चालक ददई सिंह गोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक, निरीक्षक यू पी सिंह, गोरबी चौकी प्रभारी शीतला यादव पुलिस एवं एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।

हादसे में यह हुए घायल

अक्षय कुमार पिता राम सिंह, माया पिता शिवबरण, भूकयान सिंह पिता भान सिंह, रामप्रताप पनिका पिता बाबूलाल पनिका, सोनमती गोड पिता सूरजभान गोड़, रानी, हेमवती पिता सूरज लाल, शिव कुमार पनिका पिता रामदास पनिका, श्याम लाल पिता मनोहर, अर्जेंट सिंह पिता दिलीप सिंह समेत कुछ अन्य घायल हुए हैं।

घायलों का हाल जानने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

एसडीएम विकास सिंह, नयाब तहसीलदार जानवी शुक्ला समेत बचाव कार्य में लगे एसडीओपी राजीव पाठक, निरीक्षक यू पी सिंह और गोरबी चौकी प्रभारी शीतला यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा पहुंचकर लोगों का हाल जाना और उन्हें हर संभव इलाज का भरोसा दिलाया।

संसाधन नहीं, भेड़ बकरियों की तरह आने को मजबूर

बता दें कि ग्रामीण अंचलों से संसाधन कम होने के कारण पिकअप वाहनों में भेड़ बकरियों की तरह भरकर मजदूर प्रतिदिन मोरवा आते हैं। घटना में घायल लोगों ने बताया कि पिकअप खचाखच भरी थी। प्रतिदिन उन्हें इसी तरह जान हतेली पर लेकर मजबूरी में मजदूरी करने आना पड़ता है।

पुलिस के पत्राचार का भी नहीं हुआ असर

बता दें कि पुलिस अधिकारियों द्वारा कई बार सुदूर अंचल से बस सेवा शुरू कराने के लिए पत्र भी लिखा गया था, परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!