ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

जगन्नाथ यात्रा के दौरान पटाखों से भरे ई-रिक्शा में लगी भीषण आग, एक की मौत, दो झुलसे

ग्रेटर नोएडा के दादरी जीटी रोड पर जगन्नाथ यात्रा में की जा रही आतिशबाजी के दौरान पटाखों से भरे ई-रिक्शा में आग लगने से दो लोग झुलस गए। आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पटाखों से निकली चिंगारी से जूते की दुकान में भी आग लग गई। जिसे जल्द ही काबू पा लिया गया। हादसे में झुलसे दोनों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सोमवार शाम को अयोध्या गंज स्थित प्राचीन मंदिर से अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। जीटी रोड पर यात्रा में आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखों से भरे ई-रिक्शा में पप्पू और सलमान सवार थे।

आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से ई-रिक्शा में रखे पटाखों में आग लग गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार पप्पू और सलमान झुलस गए।आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। इसी बीच पटाखों की चिंगारी से दीपांशु फुटवियर में आग लग गई।

हालांकि समय रहते दुकानदार और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। यात्रा के साथ चल रही पुलिस ने पटाखों में लगी आग को लोगों के सहयोग से बुझा दिया। घायलों को जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर आग की खबर पाते ही पुलिस ने वाहनों को मुख्य चौराहे पर रोक दिया। यात्रा को तेजी से आगे निकाला गया। एसीपी सार्थक सिंगर का कहना है कि जगन्नाथ यात्रा की अनुमति थी। आतिशबाजी छोड़ने की अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!