ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने नाबालिग को शादी के बहाने बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पूरा मामला पेंड्रा थाना इलाके का है। इलाके की 17 वर्षीय बच्चे के पिता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास और रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना पेंड्रा की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसालकर ले जाने वाले आरोपी सूरज पुरी(20) पिता शिव प्रसाद पुरी निवासी आमाडांड थाना पेंड्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को भी पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!