ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
पर्यटन

हंपी, तो आसपास के इन मंदिरों में जरूर करें देव दर्शन

हंपी अपनी सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, हंपी पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हंपी घूमने आते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में धार्मिक यात्रा पर हंपी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन मंदिरों में देव दर्शन जरूर करें। आइए जानते हैं-

विजय विट्ठल मंदिर

अगर आप धार्मिक यात्रा पर हंपी जाते हैं, तो देव दर्शन के लिए पास में स्थित विजय विट्ठल मंदिर जरूर जाएं। यह अंदिर भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर स्तंभ से सातों सुरों की ध्वनियाँ निकलती हैं। इस मंदिर में कुल मिलाकर 56 स्तंभ हैं। इन स्तंभों को ‘सारेगामा स्तंभ’ भी कहते हैं। मंदिर खुलने का समय सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 30 तक है।

हनुमान मंदिर

जब कभी आप हंपी जाएं, तो आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य और परम भक्त हनुमान मंदिर जरूर जाएं। यह मंदिर हंपी से महज 4 किलोमीटर दूर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिर आते हैं। आप भी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ हनुमान मंदिर जरूर जाएं।

विरुपाक्ष मंदिर

आप हंपी के पास ही विरुपाक्ष मंदिर भी देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर पवित्र नदी  तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में देवों के देव महादेव विराजते हैं। वहीं, मंदिर का गोपुरम 50 मीटर ऊंचा है। आप अपने परिवारजनों के साथ विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव से आशीर्वाद पाने के लिए जा सकते हैं।

हेमकुता पहाड़ी मंदिर

हेमकुता पहाड़ी मंदिर हंपी में बेहद प्रसिद्ध है। इस हिल पर अनेक मंदिर हैं। आज यह खंडहर रूप में अवस्थित हैं। स्थानीय लोगों की बड़ी श्रद्धा है। इसके लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए हेमकुता पहाड़ी मंदिर आते हैं। आप भी अपने रिश्तेदारों और परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर हेमकुता पहाड़ी मंदिर जा सकते हैं।

लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर

इतिहासकारों की मानें तो साल 1528 में लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर को बनाया गया था। इस प्रतिमा की ऊंचाई तकरीबन 7 मीटर है। हंपी में यह सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस मंदिर में भगवान श्रीहरि के उग्र रूप स्थापित हैं। आप भगवान नरसिम्हा के दर्शन हेतु लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!