ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
विदेश

अमेरिका का स्वर्ण युग शुरू हो गया; अब पूरी दुनिया शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल के साथ अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और जल्द ही पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे।

‘अगर कीमतें कम होती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया जो अन्य सरकारें चार साल में भी हासिल नहीं कर सकीं। राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल के लिए उन्होंने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण की। इसी दिन पांच दिवसीय डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी। ट्रंप ने कहा, “अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है, हमारा देश जल्द ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और समृद्ध होगा।”

उन्होंने कहा कि इससे पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने उन उपायों के बारे में बात की जिनकी उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है तथा अपने दूसरे कार्यकाल में आगे जो कदम उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!