ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
धर्म

देश के सबसे प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर

भगवान शिव के अनेक रूप में हैं, उन्हीं में से एक काल भैरव का स्वरूप है। काल भैरव को भगवान शिव का उग्र स्वरूप माना जाता है। भैरव का अर्थ होता है भय को हरने वाला। उनका ये रूप काल का स्वामी और सदैव रौद्र रूप में होता है। शिव पुराण के मुताबिक, काल भैरव की उत्पत्ति ब्रह्मा, विष्णु और शिव में श्रेष्ठता को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। काल भैरव को दंड का पाणी भी कहते हैं क्योंकि वह पापियों को दंड देते हैं। मान्यता है कि एक बार भगवान काल  भैरव ने ब्रह्मा के पांचवे सिर को काट दिया, जिससे उन पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए काल भैरव ने त्रिलोक का भ्रमण किया और काशी पहुंचे तब जाकर ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त हुए।

Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India

काल भैरव मंदिर, उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान शिव का एक  प्राचीन और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग है, जिसका नाम महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है। इस स्थान पर  भगवान शिव काल भैरव स्वरूप में भी विराजते हैं। उज्जैन में स्थित काल भैरव मंदिर को राजा भद्रसेन ने शिप्रा नदी के किनारे बनवाया था। अष्ट भैरव में यह प्रमुख काल भैरव मंदिर है। इन्हें “काशी का कोतवाल” भी कहा जाता है। मान्यता है कि बिना इनकी अनुमति के कोई काशी में रह नहीं सकता। इसलिए काशी विश्वनाथ के दर्शन से पहले काल  भैरव के दर्शन करने इस मंदिर में भक्त जाते हैं और काशी के कोतवाल की अनुमति लेते हैं।

विज्ञापन

Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India

आनंद भैरव मंदिर

काल भैरव का ये मंदिर हरिद्वार में स्थित है। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। मान्यता है कि आनंद भैरव हरिद्वार के कोतवाल हैं। यहां श्रद्धालु आकर अपनी परेशानियां बताते हैं और आनंद भैरव भक्तों की सभी बाधाओं को दूर करते हैं। मंदिर अनादि काल से है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। कहा जाता है कि भगवान शिव का सबसे आनंदमयी रूप आनंद भैरव है।

Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India

बाजनामठ भैरव मंदिर, जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बाजना मठ मंदिर के पास महाकाल भैरव का एक ऐसा मंदिर स्थापित है जहां पर होने वाले हवन की अग्नि में कई देवी देवताओं को आकृति दिखाई देती है। जबलपुर का बाजनामठ भैरव मंदिर तंत्र साधना के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि गोंडवाना काल के दौरान रानी दुर्गावती द्वारा मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई थी। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में महाकाल भैरव के हवन के दौरान जिस भी देवता के नाम की आहुति दी जाती है, अग्नि में उस देवता की आकृति उभर कर दिखाई देती है। मान्यता ये भी है कि मंदिर में 24 घंटे में महाकाल भैरव 52 रूप बदलते हैं।

Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India

राजा बटुक भैरव

लखनऊ के केसर बाग में राजा बटुक भैरव मंदिर स्थित है। मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यहां इन्हें सुरों का राजा भी कहा जाता है। यहां मांगी जाने वाली मन्नत भी कला, संगीत और साधना से जुड़ी होती हैं। शिव के पांचवे अवतार माने जाने वाले बटुक बाबा के यह मंदिर कला साधना का वर्षों पुराना केंद्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!