
टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के कुछ चुनिंदा देश हैं जो हमेशा आगे रहते हैं, जिसमें जापान का नाम भी शामिल है। दुनिया भर के कई हिस्सों में 5जी धीरे धीरे अपनी पहुंच बना रहा है। वहीं जापान अब ऐसा देश बन गया है जहां 5जी नहीं बल्कि 6जी का प्रोटोटाइप डिवाइस तैयार हो गया है। इस डिवाइस को मार्केट में पेश किया जा चुका है।
इस डिवाइस को लेकर दावा किया गया है कि ये डिवाइस 330 फीट से भी अधिक दूरी तक 100 गीगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड देगा। इस स्पीड से ही डेटा ट्रांसफर किया जाएगा। वर्तमान में 5जी में जो डेटा मिलता है, ये उससे 20 गुणा अधिक है। जापान में लॉन्च हुए 6जी प्रोटोटाइप डिवाइस की कुल स्पीड 5जी फोन की स्पीड से 20 गुणा अधिक है। इसकी स्पीड पर चर्चा करें तो इसकी स्पीड काफी अधिक है।
जापान ने इस डिवाइस को पार्टनरशिप में बनाया है। इस डिवाइस को बनाने में डोकोमो, एनटीटी कॉर्पोरेशन, एनईसी कॉर्पोरेशन, फुजित्सु का नाम प्रमुख है। अब तक सिंगल डिवाइस की टेस्टिंग हुई है। अभी कमर्शियल टेस्टिंग इसकी नहीं हुई है। 6जी डिवाइस के यूजर्स को बेहद फास्ट इंटरनेट की स्पीड मिल रही है, जिससे उनका एक्सपीरियंस काफी अधिक बढ़िया और शानदार हो गया है।



