ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने किया निरीक्षण

भोपाल : 5 फरवरी 2024  डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा। निर्माण कार्य में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि लगभग 7 किलोमीटर लंबाई की स्वीकृत सड़क में से 5.5 किलोमीटर का निर्माण हो चुका है जबकि 1.6 किलोमीटर का निर्माण नही होने से 2 दर्जन से अधिक कॉलोनी के नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क के बीच एमजीएम स्कूल परिसर होने से पिछले डेढ़ दशक से निर्माण कार्य रूका हुआ है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर एमजीएम स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। स्थानीय नागरिकों ने सड़क के लिये जमीन देने में सहमति व्यक्त की। बड़ी संख्या में नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने सीपीए के कार्यपालन यंत्री श्री के.एस. तोमर को सड़क निर्माण तुरंत शुरू करने के लिये कहा।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने डीआरएम ऑफिस शक्ति नगर से कैरियर कॉलेज के समीप मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिये अधिकारियों को डीपीआर बनाने के लिये कहा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर स्थल निरीक्षण कर रही थीं। एसडीएम गोविंदपुरा श्री एल.के. खरे, एमजीएम स्कूल प्रिंसिपल श्री जार्ज जोसफ, स्थानीय पार्षद श्री डी. शक्ति राव, श्रीमती मधु शिवनानी और अन्य अधिकारी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!