मध्यप्रदेश
मोदी की गारंटी मतलब जन-जन का कल्याण!

आज गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 60 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मंत्री कृष्णा गौर ने रहवासियों से सार्थक संवाद किया और उन्होंने बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों में जनता का अपार विश्वास देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि देश के सभी वर्गों के उत्थान और ‘विकसित भारत निर्माण’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।




