देश
रिलायंस कभी आत्मसंतुष्ट नहीं होगी: मुकेश अंबानी

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी का कहना है कि उनकी अगुवाई वाला रिलायंस समूह कभी भी (अपनी उपलब्धियों से) ‘आत्मसंतुष्ट’ नहीं होगा और यह दुनिया के शीर्ष 10 व्यापारिक समूहों का हिस्सा बनेगा। समूह ने कुछ ही वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग परिसर से लेकर देश के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर तक का कारोबार खड़ा किया है। समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की जयंती ‘रिलायंस फैमिली डे’ पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस अब डिजिटल डेटा मंच और कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी अपनाने में वैश्विक कंपनियों के बीच अपनी जगह मजबूत करने का लक्ष्य बना रही है। उन्होंने कहा, “आज कारोबार के लिए घरेलू और वैश्विक माहौल बहुत तेजी से बदल रहा है। आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह ही नहीं है।




