ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
हेल्थ

सर्दियों में सुबह नंगे पैर घास पर चलना फायदेमंद

बचपन से आपने सुना होगा कि सर्दियों में सुबह-सुबह घास पर चलने से सेहत को कई गजब के फायदे मिलते हैं. तमाम लोगों को पार्क में सुबह के वक्त ऐसा करते हुए देखा भी जा सकता है. कई लोग इसे आंखों की रोशनी के लिए अच्छा मानते हैं, तो कई लोगों का मानना है कि इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है. सर्दियों के मौसम में खुली हुई घास पर ओस की बूंदें जमा हो जाती हैं, जिनकी वजह से वॉक करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है. अब सवाल है कि क्या वाकई सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से सेहत को फायदे होते हैं? आखिर इस बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं और क्या वे ऐसी सलाह मरीजों को देते हैं. चलिए डॉक्टर से ही जान लेते हैं.

सुबह के वक्त वॉक करना यानी मॉर्निंग वॉक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सभी लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक वॉक करनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीमारियों से बचाव हो सकेगा. अगर नंगे पैर घास पर चलने की बात की जाए, तो इसे एक तरह से नेचुरोपैथी माना जा सकता है. ऐसा करना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि इसके पीछे रिफ्लेक्सोलॉजी हो सकती है. इसका मतलब है कि जब आप नंगे पैर घास पर चलते हैं, तब आपके तलवे की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे ऑर्गन की फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है. हालांकि सर्दियों में ऐसा धूप निकलने के बाद किया जाए, तो शरीर को विटामिन डी भी मिल सकती है  सभी लोगों को प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए. अगर कोई नंगे पैर घास पर चलना चाहता है, तो उससे कोई नुकसान नहीं है. हालांकि अगर आपको सर्दी-जुकाम या अन्य कोई समस्या है, तो मौजे पहनकर घास पर वॉक कर सकते हैं. इससे कई बीमारियों से राहत मिल सकती है. हालांकि अगर किसी को कोई बीमारी या अन्य मेडिकल कंडीशन है, तो उन्हें ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए. नंगे पैर घास पर चलना किसी बीमारी का इलाज नहीं है. अगर आपको बीपी, शुगर, हार्ट डिजीज या अन्य कोई गंभीर बीमारी है, तो इसका प्रॉपर ट्रीटमेंट कराएं, ताकि आपकी सेहत को किसी तरह का खतरा न हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!