ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विदेश

पाकिस्तान से बिना दस्तावेज वाले 10 लाख से ज्यादा अफगानी लोग वापस जाएंगे

पाकिस्तान से करीब 13 लाख अफगानी लोग अपने मूल देश लौट सकते हैं। दरअसल पाकिस्तान ने देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया है, जिसके कुछ सप्ताह बाद संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह चेतावनी दी। सर्दियों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय व देश के मानवाधिकार समूहों द्वारा इस अभियान की व्यापक आलोचना के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को यह चेतावनी जारी की। पाकिस्तान में बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों को देश छोड़ने या फिर गिरफ्तारी का सामना करने के लिए समयसीमा निर्धारित की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक नवंबर से घर-घर जाकर प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच करने की प्रक्रिया शरू की।

पाकिस्तान का कहना है कि शरणार्थी के रूप में पंजीकृत 14 लाख अफगानी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका दर्जा दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस कार्रवाई से हाल के सप्ताह में करीब तीन लाख 40 हजार अफगानी लोगों को वर्षों तक पाकिस्तान में रहने के बाद देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। पाकिस्तान में दशकों तक रहने वाले ज्यादातर अफगानिस्तानियों का कहना है कि उन्हें अधिक समय दिया जाना चाहिए था क्योंकि अफगानिस्तान में उनके पास घर नहीं है। अफगानियों का कहना है किउन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि आखिर कब वे फिर नये सिरे से अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगे।

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अन्य संबंधित कारकों के साथ अचानक और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लौटने से जन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा पैदा हो गया है। डब्ल्यूएचओ ने उन स्थानों पर बीमारियों और पोलियो वायरस के फैलने का खतरा जताया है, जहां-जहां अफगानी लोग देश में प्रवेश कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने देश लौटने वाले सात लाख अफगानी लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए एक करोड़ डॉलर की मदद की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!