ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हेल्थ

चेहरे पर नीम का तेल लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

नीम के औषधीय गुणों से हम सभी वाकिफ है। यही कारण है कि अक्सर हम नीम को अपने स्किन केयर रूटीन में जगह देते हैं। नीम का तेल आसानी से मिल जाता है, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन की कई प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने आदि से निजात पा सकते हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

स्किन को करें क्लीन

अगर आप नीम के तेल से अपनी स्किन को पैम्पर करना चाहते हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी स्किन को जरूर क्लीन करें। चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी या मेकअप होने पर आपको नीम का तेल इस्तेमाल करने से वह लाभ नहीं मिलेगा, जो वास्तव में मिलना चाहिए।

कैरियर ऑयल में करें मिक्स

हमेशा यह सलाह दी जाती है कि नीम के तेल को किसी कैरियर ऑयल या फिर फेशियल ऑयल में मिक्स करके ही अप्लाई करना चाहिए। आप इसे कभी भी सीधे अपनी स्किन पर ना लगाएं। इससे आपको स्किन में जलन या इरिटेशन हो सकती है।

कम मात्रा में लगाएं

यह सच है कि नीम का तेल स्किन के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप एकदम से बहुत अधिक मात्रा में तेल लगाएं। अगर आप पहली बार नीम के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो शुरुआत हमेशा कम मात्रा से ही करनी चाहिए। एकदम से बहुत अधिक तेल लगाने से आपकी स्किन को प्रॉब्लम हो सकती है।

करें पैच टेस्ट

नीम के तेल से आपकी स्किन को कोई प्रॉब्लम ना हो, इसलिए यह जरूरी है कि आप इसे अपने पूरे फेस या स्किन पर लगाने से पहले एक छोटे से एरिया पर पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपको नीम के तेल से एलर्जी है या नहीं। यदि आपको किसी तरह की रेडनेस, खुजली या जलन हो रही है तो आप इसे अवॉयड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!