ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देशहेल्थ

क्या नीले सेब प्राकृतिक रूप से उगते है

एक सेब रोज खाना चाहिए, ये हिदायत हमेशा से लोगों को दी जाती रही है। आमतौर पर हम घर में लाल, हरा या पीले रंग का सेब लेकर आते हैं। मगर इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक और रंग के सेब का जिक्र होने लगा है, जो कि नीले रंग का है। इन दिनों, नीले सेब सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर नीले सेब की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिसे देखकर पहचान पाना मुश्किल हैं कि ये असली हैं या नकली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नीले सेब की तस्वीरों को देखते हुए लोगों ने यह सवाल भी उठाना शुरू कर दिया है कि इसकी खेती कहां होती है और इसका रंग नीला क्यों है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर एक यूजर ने सवाल पूछा, “क्या प्राकृतिक रूप से नीले रंग के सेब होते हैं?” जबकि कुछ का मानना है कि नीले रंग के सेब प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं, जबकि अन्य इससे असहमत हैं। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा, “प्राकृतिक रूप से कोई नीला खाद्य पदार्थ नहीं होता है। अधिकांश लोग जिन्हें नीला समझते हैं वे बैंगनी रंग के होते हैं और लाल वर्णक्रम में आते हैं। सबसे नीला भोजन संभवतः कच्चे नीले केकड़े का खोल है। ब्लूबेरी अधिकतर लाल-बैंगनी रंग की होती हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “हां, प्राकृतिक रूप से नीले रंग के सेब होते हैं। नीला रंग बनाने वाला पिगमेंट एंथोसायनिन है, जो लाल गोभी और बैंगनी आलू जैसे अन्य फलों और सब्जियों में भी पाया जाता है। एंथोसायनिन एक पानी में घुलनशील रंगद्रव्य है जो अपने पर्यावरण के पीएच स्तर के आधार पर रंग बदल सकता है। इसलिए, जब एक सेब पकता है और शर्करा का स्तर बढ़ता है, तो एंथोसायनिन एक नीला रंग पैदा करता है।

एक और यूजर ने लिखा है कि नीला वास्तव में प्रकृति में एक रंगद्रव्य नहीं है, यह स्वाभाविक रूप से नहीं होता है। यह या तो मनुष्यों द्वारा निर्मित है या यदि आप प्राकृतिक चीजों में नीला देखते हैं तो यह अलग-अलग कारणों से होता है जैसे प्रकाश और उस चीज का गठन और प्रकाश उससे कैसे परावर्तित होता है।

जापान में होते हैं नीले सेब
कुछ समय पहले तक ये भी चर्चा थी कि जापान में नीले सेब की खेती और पैदावार होती है। हालाँकि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कथित तौर पर नीले रंग के सेब प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते हैं और यह आनुवंशिक संशोधन का परिणाम हो सकते हैं। ये भी कहा जाता है कि जापान और चीन में इस अनोखे फल को उगाने के प्रयास किए गए हैं। हालाँकि, वैज्ञानिकों को अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बीच, सबसे रहस्यमय सेबों में से एक जिसने अक्सर कई लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है वह है काला हीरा सेब। ये सेब बिलकुल जेट-ब्लैक रंग का है। अन्य सेब के मुकाबले यह काफी मीठा और कुरकुरा है। ये जानकारी नहीं है कि इसकी उत्पत्ति कैसे हुई है मगर ये काफी दुर्लभ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!