डिमांस्ट्रेशन मल्टीपरपस स्कूल के 1973 बेच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के गार्डन में बनवाए गए शेड को विद्यालय को सौंपा गया

31 अक्टूबर 2023 को लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर डिमांस्ट्रेशन मल्टीपरपस स्कूल, श्यामला हिल्स, भोपाल (रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोपाल) में वर्ष 1973 में कक्षा 11वी उत्तीर्ण (1973 पासआउट बेच) के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के गार्डन में बनवाया गया शेड विद्यालय को सौंप दिया । शेड का औपचारिक उद्घाटन सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री मनोज श्रीवास्तव (IAS-1987 बेच) एवं प्रधा
नाध्यापिका सुश्री ईश्वन्त कौर के शुभ करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष और 73 बेच के पूर्व विद्यार्थी सतीश रायजादा, सुभाष रायजादा, राजेन्द्र त्रिपाठी, रईस अहमद, दिनेन्द्र पाराशर, शशिकांत बदपल्ली, केशव लालवानी, दिनेश गोयल, पवन मेहता, नरेंद्र तोमर, राज सक्सेना, प्रदीप बिशनोई, डॉ. दीपक शाह, डॉ. भरत सिंह राठौर, संजीव छतवाल, जाहिद खान, वसीम खान, प्रबोध सिंघल, दीपक उपाध्याय, एवं शाला के छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मनोज श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई गई।
उक्त अवसर पर डिमांस्ट्रेशन स्कूल के पूर्व छात्र, 1972 बेच, पूर्व विधायक स्व श्री रमेश चंद्र शर्मा “गुट्टू भैया” की पुत्री प्रियंका मिश्रा एवं अभय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रियंका मिश्रा ने स्व. रमेश चंद्र शर्मा “गुट्टू भैया” की स्मृति में गार्डन में एक शेड निर्मित करवाने की घोषणा की।




