ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देशमुख्य समाचार

सरदार पटेल की जयंती पर पीएम ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर दी श्रद्धांजलि

देशवासियों को एकता की दिलाई शपथ सरदार पटेल के स्टेच्यू पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पीएम ने देशवासियों को शपथ दिलाते हुए कहा- मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।

मेरा युवा भारत की वेबसाइट शुरू होगी
रविवार 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 106वें एपिसोड को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने 31 अक्टूबर से ‘मेरा युवा भारत’ नाम से राष्ट्रव्यापी संगठन शुरू करने की बात कही थी।

यह प्रतिमा गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध पर लगाई गई है।
यह प्रतिमा गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध पर लगाई गई है।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है 
सरदार पटेल की यह प्रतिमा (182 मीटर) दुनिया में सबसे ऊंची है। 2010 में मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री इसे स्थापित करने का ऐलान किया था। 31 अक्टूबर 2013 से प्रतिमा का निर्माण शुरू हुआ, जो पांच साल बाद यानी कि 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर पूरा हुआ। प्रतिमा का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

109 टन लोहे का इस्तेमाल किया 
इस प्रतिमा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए देश भर के पांच लाख से अधिक किसानों के पास से 135 मीट्रिक टन खेती-किसानी के पुराने औजार दान में लिए गए, जिन्हें गलाकर 109 टन लोहा तैयार किया गया। इसी लोहे का उपयोग इस प्रतिमा में किया गया है।

इसके निर्माण में पांच साल का वक्त लगा। इसे बनाने में 2990 करोड़ रुपए की लागत आई।
इसके निर्माण में पांच साल का वक्त लगा। इसे बनाने में 2990 करोड़ रुपए की लागत आई।

2.10 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 6 हजार टन स्ट्रक्चरल स्टील से बनी है मूर्ति
इस प्रतिमा की लागत 2989 करोड़ रुपए आई। मूर्ति में 2.10 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट-कंक्रीट और 2000 टन कांसे का उपयोग हुआ है। 6 हजार 500 टन स्ट्रक्चरल स्टील और 18 हजार 500 टन सरियों का इस्तेमाल किया गया है। यह 12 किमी इलाके में बनाए गए तालाब से घिरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!