ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देशमुख्य समाचार

नवंबर के महीने में कुल 15 दिन बंद रहने वाले है बैंक, पहले निपटा लें काम

नवंबर के महीने में कई त्यौहार पड़ने वाले हैं। नवंबर के दौरान कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नवंबर में कई प्रमुख त्योहार पड़ते हैं जिसमें दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्यौहार शामिल है। इन बड़े त्योहारों के साथ हीकई दिन छुट्टियां भी रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक नवंबर में कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में बैंकों से संबंधित अगर कोई जरूरी काम है तो उसे कई समय से पहले निपटा लें ताकि बैंक बंद होने के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। नवंबर में कई त्यौहार होने के कारण बैंकों में लंबी छुट्टियां पड़ने वाली है। नवंबर के महीने में घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टियों लिस्ट एक बार जरूर देखें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक हर कैलेंडर ईयर में बैंकों की छुट्टियों की सूची भी जारी करता है। नवंबर के महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। यह छुट्टियां पूरे देश भर में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है। कुछ दिन तक त्यौहार भी है जब पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में बैंक का काम निकालने से पहले ये देख लें कि उस दिन बैंक बंद ना हो।

 

आरबीआई द्वारा जारी नेशनल हॉलीडे लिस्ट में कई अवकाश शामिल है। इसमें कई अवकाश राष्ट्रीय स्तर के भी है। इन छुट्टियों के दौरान बैंकों में सेवाएं बंद रहेगी। वहीं कई ऐसे त्योहार भी होते हैं जो क्षेत्रीय स्तर पर होते है। ऐसे में उन इलाकों में बैंक बंद रह सकते है। अलग अलग राज्यों में त्योहारों के मुताबिक छुट्टियां अलग अलग हो सकती है।

 

नवंबर में होने वाली छुट्टियां

नवंबर के महीने में दिवाली होने वाली है, जब बैंक की छुट्टी रहेगी। इसके बाद गोवर्धन पूजा, छठ पूजा का त्योहार भी पड़ेगा और इस दौरान बैंक बंद रहेंगे। वहीं कुल 15 दिनों की छुट्टियों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है।

 

1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ : बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

5 नवंबर- रविवार की छुट्टी

10 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे

11 नवंबर- दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे

12 नवंबर- रविवार का अवकाश

13 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे

14 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा : अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा

15 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया : गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा

19 नवंबर- रविवार की छुट्टी

20 नवंबर- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे

23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल : देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे

25 नवंबर- चौथा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

26 नवंबर- रविवार

27 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा : अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

30 नवंबर- कनकदास जयंती : बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!