मध्यप्रदेश
गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित किया

भारत सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितांनद जी उपस्थित थे।




