ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
हेल्थ

मानसून में त्वचा का इस तरह से रखेंगी ख्याल, तो नहीं होगी पिंपल की समस्या

बारिश के मौसम में हम सभी को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना होता है। क्योंकि बारिश में नमी और उमस का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं।

देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। आज कल जो मौसम में उसमें त्वचा का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है। दिन में कभी धूप तो कभी बारिश होने लगती है। बारिश के इस मौसम में उमस और नमी का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। जिसके कारण कई लोगों को स्किन संबंधी समस्या हो जाती है। इसलिए बारिश के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है।

अगर आप बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रखेंगे तो एक्ने और पिंपल की समस्या से परेशान रहेंगे। बारिश के मौसम में भी अपनी स्किन को हेल्दी, बेदाग और ग्लाइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बारिश के मौसम में स्किन केयर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस मौसम में स्किन केयर का सही तरीका

जरूर साफ करें चेहरा

बारिश के मौसम में अपने चेहरे का साफ रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप पूरा दिन में कम से कम दो बार चेहरा जरूर साफ करें। अपने फेस को साफ करने के लिए ग्रीन टी फेस वॉस, नीम फेस वॉश और टी ट्री फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं।

गुलाब जल से दमकेगा चेहरा

गुलाब जल चेहरे के लिए एक ऐसा टोनर है, जिसके रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे पर ग्लो आता है। इसलिए बरसात के मौसम में आप अपने चेहरे पर क्रीम लगाने की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अतिरिक्त ऑयल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो फेस पर एक्स्ट्रा ऑयल आने की वजह से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

लाइट फेस ऑयल

बारिश के मौसम में भी चेहरे को मॉइश्चराइजर मेंटेन करना जरूरी है। इसलिए आप किसी लाइट फेस ऑयल का चुनाव कर सकती हैं। इससे एक्ने और पिंपल की समस्या भी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!