ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
धर्म

मन की शांति और मानसिक बीमारियों से छुटकारा दिलाता है रुद्राक्ष, जानिए जरूरी नियम

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे शिव शंकर का आंसू बताया गया है। अधिकतर लोग रुद्राक्ष को घर के पूजन स्थल पर रखकर इसकी विधिवत पूजा करते है।

तो वही कुछ लोग रुद्राक्ष धारण करना पसंद करते है।

मान्यता है कि रुद्राक्ष को अगर सही तरीके व ज्योतिषीय सलाह के साथ धारण किया जाए तो इससे मानसिक बीमारियों से मुक्ति मिलती है साथ ही साथ मन की शांति व धन वृद्धि भी होती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख में रुद्राक्ष धारण करने से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते है।

रुद्राक्ष धारण करने के नियम-
ज्योतिष अनुसार अगर आप रुद्राक्ष का लाभ पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसे नियम अनुसार धारण भी कर सकते है। ज्योतिष की मानें तो रुद्राक्ष को हमेशा ही लाल या फिर पीले रंग के धागे में ही धारण करना चाहिए इससे शुभ माना जाता है। इसे धारण करने के लिए पूर्णिमा, अमावस्या और सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है।

वही इसके अलावा रुद्राक्ष को धारण करने के बाद मास मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। रुद्राक्ष को पहनने से पहले स्नान जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही समय समय पर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। वहीं रुद्राक्ष को कभी भी श्मशान घाट या अंत्येष्टि में नहीं ले जाना चाहिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!