ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

MS Dhoni और Ben Stokes की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी घुटने में चोट के बावजूद आगामी मैचों में खेलना जारी रख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी की चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं है और इसके मद्देनजर वो खेलना जारी रखेंगे।चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सीईओ काशी विश्‍वनाथन ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि उन्‍हें धोनी की चोट के बारे में पता है। सीएसके को विश्‍वास है कि एमएस धोनी आने वाले सभी मैचों में उपलब्‍ध रहेंगे और अपनी चोट का अच्‍छी तरह प्रबंध करेंगे।

क्रिकबज ने काशी विश्‍वनाथन के हवाले से कहा, ”एमएस धोनी खेलेंगे। यह सही है कि उनके घुटने में चोट है, लेकिन उन्‍होंने हमें नहीं कहा।” याद दिला दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच के बाद सीएसके के हेड कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की चोट के बारे में जानकारी दी थी।

फ्लेमिंग ने कहा था, ”एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। आपको उनके मूवमेंट्स में दिखा होगा। यह उन्‍हें परेशान कर रहा है। उनकी फिटनेस हमेशा से पेशेवर रही है। वो टूर्नामेंट शुरू होने के एक महीने पहले आ गए थे। वो महान खिलाड़ी हैं। हमें उन पर कभी शक नहीं हुआ। वो शानदार हैं।”

काशी विश्‍वनाथन ने बेन स्‍टोक्‍स की एड़ी की चोट पर भी बड़ी अपडेट दी है। ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एड़ी में दर्द की शिकायत की थी और इसके बाद से प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा नहीं बने। सीएसके के सीईओ ने विश्‍वास जताया कि 16.5 करोड़ रुपये में बिके स्‍टोक्‍स अगले कुछ सप्‍ताह में ठीक हो जाएंगे।काशी विश्‍वनाथन ने कहा, ”बेन स्‍टोक्‍स अच्‍छा कर रहा हैं। वो तेजी से रिकवर हो रहे हैं। वो 30 अप्रैल को होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे। हो सकता है कि वो पहले ही ठीक हो जाएं और 27 अप्रैल के मैच में उपलब्‍ध हो।”

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!