ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

नोएडा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को रोकने के लिए जारी की गाइडलाइंस

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. वहीं बढ़ते केसों की गंभीरता को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसके तहत सार्वजनिक स्थानों के अलावा कार्यालयों, सिनेमा हॉलों, स्कूलों और कॉलेजों समेत तमाम ऐसी जगहों पर जहां लोगों का समूह हो वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और फेस मास्क का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं.

मरीजों को मिले घर से काम करने की इजाजत

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. इनके अनुसार कार्यस्थलों पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, कार्यालयों के एंट्री गेट पर थर्मल टेंपरेचर स्कैनर लगाए जाएं. वहीं खांसी, जुकाम, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों को घर से काम करने की सुविधा दी जाए. वहीं कार्यालयों को साफ सुथरा रखा जाए.

गुरुवार को 114 नए मामले आए सामने

बता दें कि कल यानी गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं. वहीं अब ताजा मामलों के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के कुल मामले 396 हो गए हैं. कल तक नोएडा में कोरोना के 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं बुधवार को 69 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. इस दौरान शहर में कोरोना के 1727 सैंपल टेस्टिंग के लिए लिए गए थे. वहीं नोएडा से सटी राजधानी दिल्ली में 1527 कोरोना के नए मामले सामने आए. वहीं इनमें दो लोगों की मौत हो गई. गाइडलाइन जारी करने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, उत्तर प्रदेश में भी केस बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए एहतियातन ये दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

पिछले 24 घंटे में इतने मामले सामने आए हैं

स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए केस सामने आए हैं, जोकि पिछले दिन से 30 प्रतिशत ज्यादा हैं. इसी के साथ देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या  44,998 हो गई है.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!