ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

”शाकुंतलम” फिल्म की रिलीज से पहले बिगड़ गई समांथा रुथ प्रभु की तबियत

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है।

सामंथा की ये फिल्म कल यानी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज के पहले ही एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘शाकुंतलम’ के  हैक्टिक शेड्यूल और प्रमोशन्स के बीच वह गंभीर रूप से बीमार हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सामंथा ने अपने फैंस को दी है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं।

बुखार के साथ चली गई सामंथा की आवाज  

सामंथा रुथ प्रभु ने गुरुवार दोपहर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि बुखार के साथ-साथ उनकी आवाज भी चली गई है। सामंथा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं इस हफ्ते अपनी फिल्म के प्रमोशन और आपके प्यार के लिए खूब एक्साइटेड हूं।’ इसके साथ उन्होंने आगे लिखा, ‘दुर्भाग्य से हेक्टिक शेड्यूल और प्रमोशन अपने चरम पर है। इसी बीच मुझे बुखार हो गया है और मेरी आवाज चली गई है।’ इस ट्वीट के बाद सामंथा के फैंस को उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंता हो गई है। लगातार यूजर्स एक्ट्रेस के ट्वीट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की बात लिख रहे हैं।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं सामंथा

सामांथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुनासेखर कर रहे हैं। यह कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान ‘शाकुंतलम’पर आधारित है। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 14 अप्रैल को रिलीज होगी। शाकुंतलम में सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉक्टर मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी की भी अहम भूमिका है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!