ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

NCW अध्यक्ष ने लिखा DGP को पत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बाड़मेर दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) राजस्थान को पत्र लिखा है।

6 अप्रैल को हुई थी घटना

पुलिस ने कहा कि मामला 6 अप्रैल का है, जब राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और घटना के बाद आरोपियों ने महिला को आग लगा दी। आग से झुलसी पीड़िता ने शनिवार को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को हुई। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान शकूर के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेखा शर्मा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

राजस्थान के डीजीपी को लिखे अपने पत्र में, NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की जानी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने CM गहलोत को घेरा

राजस्थान में हुई इस घटना को लेकर लगातार राजनीतिक हंगामा देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस घटना की निंदा की और इसे राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के चेहरे पर धब्बा बताया।
उन्होंने कहा, यह पहली घटना नहीं है। राजस्थान में हर हफ्ते किसी न किसी जगह निर्भया जैसा मामला होता रहता है। उन्होंने आगे कहा कि बालोतरा कांड में भी पीड़िता 24 घंटे अस्पताल में रही और जब लोगों ने विरोध किया तब FIR दर्ज की गई थी।

ये घटना सरकार के चेहरे पर है धब्बा

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना राजस्थान सरकार के चेहरे पर एक धब्बा है। NCR के आंकड़ों के मुताबिक लगातार तीसरी बार महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान पहले स्थान पर रहा है।पुलिस ने कहा कि विशेष रूप से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!