ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, बने अपने देश के पहले खिलाड़ी

कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर रहमानुल्‍लाह गुरबाज ने गुरुवार को आईपीएल 2023 के 9वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया। रहमानुल्‍लाह गुरबाज आईपीएल में अर्धशतक जमाने वाले अफगानिस्‍तान के पहले बल्‍लेबाज बने।

रहमानुल्‍लाह गुरबाज ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए। गुरबाज ओपनिंग करने आए और चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्‍हें दूसरे छोर से भले ही साथ नहीं मिल रहा हो, लेकिन वो एक छोर पर डटे रहे और अर्धशतक जमाया। गुरबाज के आउट होने के बाद शार्दुल-रिंकू ने केकेआर की पारी का मोर्चा संभाला।

लॉर्ड शार्दुल की चमत्‍कारिक पारी

केकेआर-आरसीबी मैच में गुरबाज के बाद पूरी महफिल शार्दुल ठाकुर ने लूटी। ठाकुर ने आते ही आक्रामक तेवर दिखाए और आरसीबी के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। ऐसा लग रहा था कि केकेआर की टीम 150 रन के पहले ही सिमट जाएगी, लेकिन शार्दुल ठाकुर के इरादे कुछ और ही थे। उन्‍होंने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा।

शार्दुल ठाकुर ने रिंकू सिंह के साथ शतकीय साझेदारी की और केकेआर को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 29 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्‍के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 46 रन बनाए। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन बनाए।

केकेआर की विशाल जीत

205 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली (21) और कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसी (23) ने 44 रन की साझेदारी करके तेज शुरुआत दिलाई। मगर सुनील नरेन ने विराट कोहली को बोल्‍ड कर दिया। यहां से आरसीबी की पारी ताश के पत्‍तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केकेआर ने 81 रन से मैच जीता।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!