ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
विदेश

मेरे से नफरत करने वाले जज की बेटी कमला हैरिस के साथ करती थी काम: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मंगलवार को न्यूयॉर्क की अदालत में ज्यूरी ने 34 आरोप लगाए। कोर्ट में खुद को निर्दोष ठहराने के बाद फ्लोरिडा लौटे ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग पर निशाना साधते हुए कहा कि असली अपराधी जिला अटॉर्नी हैं, क्योंकि अवैध तरीके से सूचना लीक की थी। ट्रंप ने कहा कि प्रेस को सूचना लीक होने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए या कम से कम उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने एल्विन ब्रैग की पत्नी के एक ट्वीट की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आरोप ट्रंप पर लगाम लगाएंगे। ट्रंप ने दावा किया कि इसके बाद से उनका ट्विटर एकाउंट बंद है। समर्थकों की भीड़ के सामने ट्रंप बस इतने पर नहीं रुके। उन्होंने जज के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे पास ट्रंप से नफरत करने वाले एक जज हैं जिनका परिवार भी ट्रंप से नफरत करता है, जिनकी बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती थी।
न्यूयॉर्क में लगाए गए आरोपों पर ट्रंप ने कहा कि हम एक ऐसे शहर में हैं, जो 4 से 5 साल पहले बहुत दयालु था। उन्होंने कहा कि वे हमें वोटों में नहीं हरा सकते, इसलिए वे कानून के जरिए हमें हराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि लोअर मैनहट्टन, कोर्ट हाउस की ओर बढ़ रहा हूं। यह कितना वास्तविक लग रहा है। वे मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं। विश्वास नहीं हो रहा अमेरिका में ऐसा हो रहा है।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में हो रहे घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि यह कानूनी मामला है। फ्लोरिडा में आरोपों के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने कहा कि दुनिया पहले ही हम पर हंस रही है। हमारा देश नरक में जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा अपराध सिर्फ इतना है कि मैं बिना डरे अपने देश को बर्बाद करने वालों से लड़ रहा हूं। ट्रंप अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!