ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

देश में XBB.1.16 वेरिएंट के 349 मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। INSACOG डाटा के अनुसार, कोविड वेरिएंट XBB.1.16 के 349 मामले सामने आए है। ये सभी 349 मामले 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से सामने आए। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इस राज्य में 105 मामले दर्ज किए गए।वहीं तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 61 और गुजरात में 54 मामले सामने आए हैं। बता दें कि XBB 1.16 वेरिएंट का पहला मामला जनवरी में सामने आया था। फरवरी महीने में इस वेरिएंट के 140 सैंपल सामने आए थे। मार्च में सैंपल का आंकड़ा 207 था।

बताते चलें कि गुरुवार को देश में कोरोना के 1300 नए मामले सामने आए। यह पिछले 140 दिनों में सबसे ज्यादा मामला दर्ज किया गया है। देश में फिलहाल कोविड के 7,605 एक्टिव मामले हैं। वहीं, कोविड की वजह से मौत का आंकड़ा 5,30,816 पहुंच चुका है।एम्स के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कहा कि नया एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इस संक्रमण की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। उनके अनुसार यह कोरोना एक्सबीबी का यह एक नया वेरिएंट है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और पिछले दो हफ्तों में देश में इन्फ्लूएंजा और कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोरोना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया, ‘अब तक भारत में कुल वैश्विक मामलों का लगभग 1 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामले अभी 7,600 हैं।’उन्होंने आगे जानकारी दी कि रोजाना औसतन 966 मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, फरवरी के दूसरे हफ्ते में रोजाना औसतन 108 मामले सामने आ रहे थे, अब यह बढ़कर 966 हो गए हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!