ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

आंध्र प्रदेश में 8 साल पुराने कर्मचारी ने चुराया 1 करोड़ का सोना..

आंध्र प्रदेश के एक साहूकार के पास 8 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने 4.5 किलो ने सोने की चोरी कर ली। पुलिस कर्मचारी की तलाश कर रही है। साहूकार का कहना है कि कर्मचारी पर भरोसा था। इसलिए उसे लॉकर की चाबियां भी दे रखी थी। चोरी सोने की कीमत 1 करोड़ से अधिक है।

यह है मामला

कोनासीमा एसपी सुधीर कुमार रेड्डी ने सोमवार को बताया कि पूर्वी गोदावरी जिले के कोव्वरू शहर में संथीलाल जैन सोने के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने रामू नाम के युवक को काम पर रखा था, जो पिछले 8 सालों से उनके यहां काम करता था। जैन का कहना है कि रामू ही पिछले 8 सालों से लेन-देन के साथ लॉकर की चाबियां भी देखता था। रविवार को एक ग्राहक ने फोन करके बताया कि कि आपकी आज दुकान नहीं खुली है। जैन ने जब रामू को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

रामू को फोन करते-करते थकने के बाद जैन ने रामू की पत्नी से संपर्क किया। इसके बाद रामू के आरोपी दोस्त पवन ने दुकान की चाबियां दीं। दुकान खोलकर देखा तो अंदर से 4.5 किलो सोना गायब था। बस 1 किलो सोना ही दुकान में पड़ा था। एसपी रेड्डी ने बताया कि कोवुरु की अन्य ज्वेलरी दुकानों को कुछ संपार्श्विक सोना बेचा गया था। दुकान से कुल 4.5 किलो सोना चोरी हुआ है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए है। पुलिस ने धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रामू की लगातार तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!