ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

वानखेड़े की पिच पर धोनी और रोहित के बल्लेबाज मचाएंगे धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच 8 अप्रैल, शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू टीम मुंबई इंडियंस को अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, चेन्नई ने पहले मैच में हार के बाद लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ वापसी की है।

मुंबई इंडियंस का घर में सीएसके के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। इन टीमों ने मुंबई में 10 मैच खेले हैं, उनमें से एमआई ने 7 मैच जीते हैं और सीएसके ने 3 मैच जीते हैं। मुंबई में 11वीं बार इन दोनों का आमना-सामना होगा। एमआई बनाम सीएसके के एल क्लासिको मैच के लिए दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन को उतारना चाहेंगी।

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

गौरतलब हो कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच अक्सर बल्लेबाजों की मदद करती है। इस पिच पर आईपीएल में औसत स्कोर 180 है। यहां अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक पारी का औसत स्कोर 194 है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड अक्सर बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां पर गेंदबाजों को बहुत ही अनुशासित होकर गेंदबाजी करनी होगी।

टॉस निभाएगा अहम भूमिका

वानखेड़े की पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। बल्लेबाजों के पास शॉट खेलने के लिए काफी समय होता है। यहां गेंदबाजों को बहुत मदद नहीं मिलती है। अगर गेंदबाज लाइन लेंथ पर गेंद फेंकते हैं तो वह कम रन देंगे। गेंदबाज अगर लाइन लेंथ से भटके तो उनकी बहुत पिटाई होती है। मुंबई में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने वाली टीम फायदे में रही है। इस मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!