ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

मुख्यमंत्री के दीपावली कार्यक्रम को लेकर सजाया गया था

वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर-3 का माहौल रविवार को तड़के से ही उत्सवी था। गीत बज रहे थे, गांव के सभी घर सज रहे थे। नौ बजते-बजते पूरा गांव दीपावली मनाने को तैयार था, बेकरार था। दीपावली मनाने को लेकर यह उत्साह व तेजी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलते थी, जिन्हें गांव का पहला दीप जलाने के लिए साढ़े 10 बजे तक पहुंचना था। अपना घर सजाने-संवारने के बाद वनटांगिए उस पंडाल की ओर चल पड़े, जो मुख्यमंत्री के दीपावली कार्यक्रम को लेकर सजाया गया था। देखते ही देखते कार्यक्रम के लिए निर्धारित समय से पहले ही पूरा पंडाल भर गया। अब इंतजार था तो योगी के आने का।

जैसे ही योगी के हेलीकाप्टर की आवाज लोगों के कानों तक पहुंची। जय श्रीराम का जयकारा लगने लगा, मंच से लेकर पंडाल तक में योगी का नाम गूंजने लगा। इंतजार तब तक पूरा हुआ, जब तक योगी ने मंच पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर लिया। मंच सजते ही संचालक ऋकऋचा पांडेय ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बारी-बारी से पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह को आमंत्रित किया। दोनों विधायकों के स्वागत संबोधन के बाद लोकगायक रामदरश ने स्वागत गीत गाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!