ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

केंद्रीयमंत्री के आने से पहले छिंदवाड़ा रेलवे स्‍टेशन पर कमल नाथ के समर्थन में नारेबाजी

भोपाल  ।  छिंदवाड़ा, रीवा एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन दिखाएंगे हरी झंडी , कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी का माहौल है। मंत्री के आने से पहले कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के समर्थन में नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन छिंदवाड़ा , रीवा एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

गौरतलब है कि जिले वासियों को तीन ट्रेन छिंदवाड़ा नैनपुर,नैनपुर छिंदवाड़ा और रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं मिलने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी देंगे। छिंदवाड़ा में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एल मुर्गन हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत करेंगे।

छिंदवाड़ा में जगह, जगह होगा स्वागत

दोपहर 1.10 बजे पैसेंजर ट्रेन (08285) छिंदवाड़ा से रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 1.21 बजे घाट परासिया, दोपहर 1.27 बजे उमरिया ईसरा, दोपहर 1.34 बजे झिलमिली, दोपहर 1.43 बजे मरकाहांडी उदादोन, दोपहर 1.53 बजे चौरई, दोपहर 2.02 बजे कपुर्दा, दोपहर 2.08 बजे समसवाड़ा, दोपहर 2.16 बजे पीपरडाही, 2.26 बजे मातृधाम, दोपहर 2.53 बजे सिवनी, दोपहर 3.16 बजे भोमा, दोपहर 3.25 बजे कान्हीवाड़ा, दोपहर 3.32 बजे जुरतरा, दोपहर 3.41 बजे पलारी, दोपहर 3.49 बजे खैरी, दोपहर 3.57 बजे केवलारी, शाम 4.05 बजे बोथिया, शाम 4.12 बजे गंगाटोला, शाम 4.20 खैरांजी और शाम पांच बजे नैनपुर पहुंचेगी।

नैनपुर से दोपहर 1.10 बजे पैसेंजर ट्रेन (08286) रवाना की जाएगी। यह ट्रेन खैरांजी दोपहर 1.16 बजे, गंगाटोला दोपहर 1.24 बजे, बोथिया दोपहर 1.31 बजे, केवलारी दोपहर 1.38 बजे, खैरी दोपहर 1.47 बजे, पलारी दोपहर 1.54 बजे, जुरतरा दोपहर 2.04 बजे, कान्हीवाड़ा दोपहर 2.11 बजे, भोमा दोपहर 2.19 बजे, सिवनी दोपहर 2.42 बजे, मातृधाम में दोपहर 2.55 बजे, पीपरडाही में दोपहर 3.04 बजे, समसवाड़ा दोपहर 3.15 बजे, कपुर्दा में दोपहर 3.19 बजे, चौरई में 3.27 बजे, मरकाहांडी उदादोन में दोपहर 3.38 बजे, झिलमिली दोपहर 3.46 बजे, उमरिया इसरा दोपहर 3.54 बजे, घाट परासिया में शाम 4 बजे एवं छिंदवाड़ा में शाम 4.45 बजे पहुंचेगी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!